कक्षा दो की छात्रा ने मंत्री को सुनाए 75 जिलों के नाम
गोंडा। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कक्षा दो की एक छात्रा ने मंत्री को 75 जिलो के नाम सुनाकर अचंभे में डाल दिया। इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा दो की छात्रा ने अंशिका ने अपनी शैक्षिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंशिका ने कार्यकम में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री को सूबे के 75 जिलों के नाम सुनाए। इसी स्कूल के कक्षा चार के छात्र आनंद ने भी 75 जिलों के अलावा प्रदेश के 18 मंडलों के नाम भी सुनाए। इन दोनों बच्चों की प्रतिभा को देख समाज कल्याण मंत्री रमापति शाष्त्री व अन्य अतिथि दंग रह गए। मंत्री ने छात्रों के अलावा स्कूल के शिक्षक मनोज मिश्रा की भी तारीफ की और बच्चों को मंडल पहनाकर सम्मानित किया।