फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक समेत पुल के नीचे गिरा युवक,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक समेत पुल से नीचे गिरा युवक, मौत

गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवल पहड़वा के रहने वाला एक युवक शुक्रवार की देर रात बाइक समेत बिसुही नदी के बगल बनी छोटी पुलिया के नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार की सुबह राहगीरों ने युवक को बाइक समेत खाई में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकाला। युवक की पहचान पूरेनेवल पहड़वा गांव के रहने वाले रामबिलास वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवल पहड़वा गांव के रहने वाला रामबिलास (30) शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक से बाबागंज जाने के लिए निकला था। देर रात को बाबागंज से वापस लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बिसुही नदी पर बने बगुलही पुल से आगे बनी छोटी पुलिया की खाई में बाइक समेत जा गिरा।

इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रातभर उसका शव वहीं खाई में ही पड़ा रहा। शनिवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिया के नीचे बाइक समेत युवक को पड़ा देखा तो इसकी सूचना धानेपुर पुलिस को दी।

इस सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक जयहरि मिश्रा ने शव को ग्रामीणों की सहायता से खाई से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे के बाद युवक के गांव पूरे नेवल पहड़वा में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि युवक के पिता रामदेव की सूचना पर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें