अंशू रणजी महिला क्रिकेट टीम में शामिल
गोंडा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हरीश कुमार तिवारी की बेटी अंशू तिवारी का चयन प्रदेश की रणजी महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। उसके चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है।
जिला क्रिकेट एसोएिशन के सचिव व अंशू तिवारी के कोच विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अंशू तिवारी इसके पहले अडंर 19 व अंडर 23 की टीम में खेल चुकी है। इसके अलावा उसने प्रदेश के बाहर होने वाली कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था।
अंशू काफी समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थी। अंशू बल्लेबाजी के अलावा स्पिन गेंदबाज भी है। अंशू के चयन पर बलरामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इमरानअहमद, फैजाबाद डीसीए के सचिव अमेर अहमद, सदर विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, डॉ ओएन पांडेय, अनुराग शुक्ला, मो अजीज, करुणेश वर्मा व जिला बार एसोसिएशन तथा सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है।