फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो जनपदों के तीन रुटों पर चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के गोंडा व बहराइच जनपद के तीन रूटों पर संभागीय परिवहन विभाग ने बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंडलायुक्त कार्यालय में 26 अक्तूबर को होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में बसों के संचालन का खाका तैयार किया जाएगा। इसके बाद बसों को संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे इन रुटों पर रहने वाले व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन प्राधिकरण देवीपाटन मंडल के सविव एवं आरटीओ डीके पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर गोंडा जनपद के रगड़गंज-बरौली एवं अमदही-परास तथा बहराइच जनपद के टिकोरा मोड़-महसी-चलहारीघाट मार्गों पर बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। आरटीओ ने बताया कि इसके लिए 26 अक्तूबर को मंडलायुक्त कार्यालय में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की होने वाली बैठक के दौरान इन रूटों पर बसों के संचालन कराने का खाका तैयार किया जाएगा। आरटीओ ने बताया कि 17 अक्तूबर की शाम तीन बजे तक बसों का संचालन करने की चाहत रखने वाले लोग वैध प्रपत्रों के साथ परमिट अनुभाग में आवेदन शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें