कार की टक्कर से टैम्पो सवार तीन लोग घायल
नवाबगंज (गोंडा)। कोल्डस्टोर तिराहा के समीप गुरुवार की सुबह कार व टैम्पो भिड़ंत में तीन शिक्षक घायल हो गए। डायल 100 के पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जिससे तीनों की जान बच सकी।
गुरुवार की सुबह एक टैम्पो सवारियां लेकर अयोध्या से झिलाही बाजार जा रहा था। टैम्पो की नवाबगंज कस्बे के समीप पेट्रालपंप के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिसमें फैजाबाद जनपद के अयोध्या के नयाघाट की रहने वाली प्रीति, गोंडा के राजकुमार व श्यामू गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डायल 100 के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जिससे उनकी जान बच सकी। डायल 100 के एचसीपी अब्बास अली ने बताया कि तीनों शिक्षक थे और झिालाही बाजार स्थित स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे।
इनसेट
पिकअप की टक्कर से बालिका घायल
वजीरगंज गोंडा। गोंड-फैजाबाद मार्ग पर चंदापुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर कोंडर गांव के रहने वाले मोहन सिंह की बेटी खुशबू (14) को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय खशबू स्कूल से साइकिल से वापस घर लौट रही थी।