फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से 6 घंटे कटी रही पूरे आवास विकास की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
6 घंटे कटी रही आवास विकास की बिजली
50 हजार आबादी को दिन भर झेलनी पड़ी किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। सोमवार को दिन में 11 बजे 33 केवी लाइन में आए फाल्ट से पूरे आवास विकास इलाके की बिजली 6 घंटे तक कटी रही। जिससे यहां की 50 हजार आबादी को तमाम तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ा। उपखंड अधिकारी एसके साहू ने बताया कि आवास विकास में मैदा फैक्ट्री के पास 33 केवी हाईटेंशन लाइन का जंफर कट गया था। जिससे क्षेत्रीय लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

जेल रोड 220 केवी बिजलीघर से आवास विकास को जाने वाली 33 केवी लाइन का एक जंफर रविवार को बारिश के दौरान सुबह 11 बजे कट गया। जिससे आवास विकास बिजलीघर को जाने वाली 33 केवी लाइन की सप्लाई बीच में ही बाधित हो गई। पेट्रोलिंग कर फाल्ट का जब पता लगाया गया तो बारिश होने लगी। जिससे जंफर को ठीक करने का काम बीच में ही रोक देना पड़ा। बारिश खत्म होने के बाद जंफर को ठीक करके बांधा गया। तब जाकर कहीं 6 घंटे बाद शाम 5 बजे आवास विकास की बिजली बहाल हो पाई। उधर 6 घंटे तक आवास विकास इलाके में रहने वाले लोगों बिजली की किल्लत से जूझना पड़ा। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर तक जवाब दे गए। जिससे उन्हें काफी परेशानियां हुई। उपखंड अधिकारी एसके साहू ने बताया कि जंफर कटने से आवास विकास की बिजली 6 घंटे तक गुल रही। फाल्ट को ठीक करके इलाके की बिजली फिर से चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें