फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61.82 फीसदी वोटरों ने किया मतदान

Sat, 05 Dec 2015 11:56 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान तथा पंचायत सदस्य पदों के लिए शनिवार को बलरामपुर सदर तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक के 496 बूथों पर 61.82 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। दो ब्लॉकों में ग्राम प्रधान व सदस्य पदों के कुल 3364 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है।
विज्ञापन


शनिवार को पंचायत चुनाव कंट्रोल रूम के प्रभारी/जिला बचत अधिकारी रामप्रसाद ने बताया कि बलरामपुर सदर ब्लॉक में 66.21 फीसदी वोटरों ने मतदान किया।

सदर ब्लॉक में 109 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 1077 प्रत्याशी तथा 1490 पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष 1722 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 57.42 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 69 ग्राम प्रधान पदों पर 163 प्रत्याशी तथा 864 सदस्य पदों के लिए मात्र 402 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

तीसरे चरण के मतदान में दोनों ब्लॉकों में औसतन 61.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। देर शाम मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों की मतपेटिका मतगणना स्थल पर बनाए गए स्ट्रॉग रूम में जमा कराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के दौरान सिविल पुलिस के अलावा एसएसबी के जवानों की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें