फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 600 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, टूल किट व सिलाई मशीन मिलेगी

Sun, 01 Sep 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के दूरदराज इलाके में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दक्ष बनाया जा रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष दो बैच में 25-25 महिलाओं को सिलाई का विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टूल किट, सिलाई मशीन और चार हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे जहां महिलाएं स्वरोजगार कर पाएंगी। वहीं, विभाग की ओर से आत्मनिर्भरता के लिए मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से जिले में 600 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चयन किया गया है। जिला उद्योग उपायुक्त बाबूराम ने बताया कि महिलाओं को दक्ष बनाने के लिए जनपद स्तर पर 10 दिवसीय ट्रेनिंग कराई जा रही है। ऐसे में 25-25 महिलाओं के 24 बैच बनाए गए हैं। दो बैच में 50 महिलाओं की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। प्रत्येक बैच को क्रमवार प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
यूपीकॉन के एक्सपर्ट की ओर से महिलाओं को सिलाई में दक्ष बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद काम शुरू करने के लिए सिलाई मशीन, टूल किट और चार हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा। इतना ही नहीं काम शुरू करने के लिए अगर जरूरत पड़ती है तो संबंधित को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण भी मुहैया कराया जा सकता है। वहीं, सिलाई के लिए विशेष अवसरों पर काम लिया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि 2018 से पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलाई जा रही है। अब तक दो हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को मौजूदा मांग के अनुसार मास्टर ट्रेनर जहां कपड़ों की कटिंग और सिलाई के गुर सिखा रहे हैं। वहीं, अधिकारी उन्हें मार्केटिंग समेत अहम पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं। शनिवार को अग्रणी जिला प्रबंधक की ओर से बैंक प्रबंधन स्वरोजगार स्थापित करने के लिए परियोजना व मार्केटिंग समेत अन्य जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें