फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर पर बैठेंगे 500 से अधिक बेसिक स्कूलों के 58 हजार नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा के 500 से अधिक जूनियर हाईस्कूलों के 58 हजार से अधिक नौनिहालों को कांवेंट स्कूलों जैसी सुविधा देने की कार्य योजना बनी है। इन स्कूलों में हाई क्वालिटी के डेस्क और बेंच उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने बजट तय कर दिया है। ब्लाकों से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है जहां डेस्क बेंच नहीं है और अधिकारियों की एक कार्यशाला भी कराई जा रही है। जिससे खरीद प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जिले के प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी स्कूलों के बच्चे अब आकर्षक बेंच और डेस्क पर बैठ कर पढ़ाई कर सकेंगे। जिले के 3100 बेसिक स्कूलों में से अभी तीन सौ के आसपास ही स्कूलों में डेस्क और बेंच है। इसमें 500 के करीब जूनियर हाईस्कूल ही हैं जहां डेस्क बेंच नहीं है।
विज्ञापन

इनमें पहले डेस्क बेंच देने की योजना बनी है। वहीं 2500 के करीब प्राइमरी स्कूलों में अभी भी बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। सरकार स्कूलों में लगातार फर्नीचर उपलब्ध कराने के प्रयास में लगी है। 2018 में भी कुछ स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराया गया था।
अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर स्कूलों को फर्नीचर देने की तैयारी है। फिलहाल अभी फर्नीचर दिए जाने के खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्यौरा मांगा गया है। वहीं अधिकारियों की एक कार्यशाला भी मंगलवार को रखी गई है। जिसमें फर्नीचर खरीद के बारे में मंथन होगा। मार्च माह में फर्नीचर खरीद की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
बेसिक के स्कूलों में फर्नीचर नई डिजाइन के होंगे। पहले उपलब्ध कराए गए फर्नीचर में तमाम दिक्कतें थी। बच्चों के लिए ज्यादा उपयोगी व सुरक्षित नहीं थे। लेकिन इस बार इन्हें काफी सुरक्षित व उपयोगी बनाया गया है।
बच्चों की दृष्टि से आकर्षक एवं चाइल्ड फ्रेंडली डिजाइन, बच्चों के स्कूल बैग, कॉपी, किताब तथा पानी के बोतल रखने की जगह होगी, डिजाइन छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन तथा उनकी उम्र एवं कक्षा वर्ग के आधार पर होगी, होलो सर्कुलर पाइप से बनेंगे। जिससे बच्चों को चोट लगने की संभावना न्यूनतम होगी।
बेसिक स्कूलों में फर्नीचर के लिए विभाग ने लागत तय कर दिया गया। कक्षा एक व दो के फर्नीचर के लिए प्रति बैंच डेस्क की कीमत 3148, कक्षा 3 से 5 के लिए 3884 और कक्षा 6 से 8 के लिए 5700 रुपये निर्धारित की है। जैम पोर्टल से फर्नीचर खरीद होगी।
फर्म को भुगतान के लिए हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, डायट प्राचार्य, बीएसए और बीएसए दफ्तर के वित्त एवं लेखाधिकारी को सदस्य बनाया जाएगा। जिला स्तर पर ई-टेंडर के जरिए चयनित फर्मों से उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए फर्नीचर खरीदे जाएंगे। बीएसए विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से फर्नीचर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें