फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसने का विरोध करने पर की थी दलित अमर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उदवत नगर के मजरे बरईनपुर के रहने वाले दलित छात्र अमर के घर में उसके गांव का ही रहने वाला एक युवक मौका पाकर घुस आया था। जिसका विरोध करने पर युवक ने छात्र अमर की गला घोंटकर हत्या की थी।
विज्ञापन

इसका खुलासा पुलिस ने पुलिस ने किया है। पुलिस ने हत्या आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने दलित छात्र अमर की हत्या करना स्वीकार किया है।
बता दें कि थाना तरबगंज क्षेत्र के उदवत नगर के रहने वाले दलित दौलतराम अपनी पत्नी का इलाज कराने 17 फरवरी को जिला अस्पताल गया था। उसकी बेटियां व बेटा अमर घर पर थे। 18 फरवरी की सुबह अमर शौच के लिए घर से निकला था। मगर वह घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। अमर का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला था। मामले में दौलतराम ने अमर के अपहरण की रिपोर्ट थाना तरबगंज में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हत्या की पड़ताल शुरू की तो सर्विलांस से मिले साक्ष्यों के आधार पर सोमवार को थाना क्षेत्र के विजय नगर के पास से हत्या अभियुक्त धनलाल शुक्ला निवासी उदवत नगर बरईनपुरवा को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए धनलाल ने पूछताछ में बताया कि वह 17 फरवरी को अमर के माता-पिता घर पर नहीं थे। उसकी बहने और अमर घर पर था। इसी बीच वह देर रात अमर के घर में घुसा तो अमर ने इसका विरोध करते हुए उसे घर से भगा दिया। इसी कारण से उसने अमर को रास्ते से हटाने की ठान ली।
18 फरवरी की सुबह अमर जब शौच के लिए खेत को गया था। उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सरसों के खेत में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त धनलाल को अदालत के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें