फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा की सात सीटों पर 52 प्रत्याशियों ने भरा परचा

Thu, 09 Feb 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव को लेकर हो रहे नामांकन में विधायकी के लिए गुरुवार को आखिरी दिन नामांकन करने में खूब दम दिखाया । कलेक्ट्रेट में नामांकन करने को लेकर होड़ मची रही । अधिक लोगों के नामांकन करने पहुंचने पर कई राजनीतिक धुरंधरों को नामांकन के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


आखिरी दिन कुल दलीय व निर्दलीय उम्मीदवारों में कुल 52 लोगों ने पर्चा भरा। सभी सात विधान सभा सीटों पर अब नामांकन करने वालों की कुल संख्या 106 पहुंच चुकी है। भीड़ बढ़ जाने से नामांकन प्रक्रिया शाम तक चली।       

आखिरी दिन जहां राजनीति के कई मंझे खिलाड़ी नामांकन करने निकले वहीं छोटे दल व निर्दल उम्मीदवारों के नामांकन करने को लेकर गहमा गहमा रही। मेहनौन विधान सभा क्षेत्र से रालोद से अम्बिका दत्त के अलावा साबित अली, अविनाश, अशोक कुमार सियाराम व ओमप्रकाश समेत कुल छह लोगों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


वहीं गोंडा सदर विधान सभा क्षेत्र से सपा से सूरज सिंह,भाजपा से प्रतीक भूषण सिंह ने आरओ कोर्ट पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह इसी सीट से निर्मला तिवारी समेत कुल 12 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। कटरा विधान सभा सीट से बसपा के मसूद खां ने पर्चा भरा।

उनके साथ विवेक शुक्ला आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों में आखिरी दिन कु ल आठ उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। जबकि करनैलगंज विधान सभा क्षेत्र से सपा से पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह,भाजपा से पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया,निर्दल उम्मीदवार प्रेम सागर समेत कुल नौ लोगों ने पर्चा भरा।

तरबगंज से छोटे दलों व निर्दल के रूप में कुल सात उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। जबकि मनकापुर विधान सभा सीट से कांग्रेस के हनुमान ने पर्चा भरा। इनके अलावा निर्दल के रूप में रमेश,शिव बहादुर,दीनबन्धु,वीरेंद्र व सुभाष समेत कुल पांच लोगों ने पर्चा भरा।

जबकि गौरा विधानसभा सीट से गुरुवार को चार प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया यहां से कुल 15 लोग मैदान में हैं। सभी सात विधान सभा सीटों पर अब तक दो दो हाथ करने वाले 106 धुरंधर मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें