फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक व रनिंग रुम की मरम्मत में अनियमितता उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंडल रेल प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक के निरीक्षण में गुरुवार को आरपीएफ बैरक और रनिंग रूम की मरम्मत में अनियमितता उजागर हुई। इससे खफा डीआरएम ने अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी। दो दिनों में सुधार करने का निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन



निरीक्षण में आरपीएफ बैरक के प्लास्टर में कमी मिली तो रनिंग रूम में प्लास्टर के साथ ही गीजर प्वाइंट ही नहीं लगाया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्य फिर मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने गोंडा रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया। जिसमें जगह-जगह गंदगी व अव्यवस्था मिलने पर डीआरएम भड़क गईं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों की क्लास ली और फटकार लगाई। 22 फरवरी को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल का गोंडा रेलवे का निरीक्षण कार्यक्रम है।
विज्ञापन



उसी के मद्देनजर गुरुवार को 10 बजे मंडल रेल प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक ने सभी मंडल अधिकारियों के साथ विशेष ट्रेन से गोंडा पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन, लाबी, दुघर्टना सहायता ट्रेनों, रनिग रूम व आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया। यहां उन्हें सभी जगह पर गंदगी, अनियमितता मिली। जिस पर उन्होंने संबंधित अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।


निरीक्षण में जब डीआरएम आरपीएफ बैरक और रनिंग रूम पहुंचीं तो यहां पर गंदगी मिलने के साथ ही निर्माण अधूरा मिला। उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें नहीं तो सजा भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें