जीप की टक्कर से सवार की मौत
गोंडा। बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार को सामने से आ रही एक जीप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर का रहने वाला 40 वर्षीय युवक सुबराती सोमवार की रात को बाइक से घर लौट रहा था। थाना क्षेत्र के गोंडा-उतरौला मार्ग पर उत्तरी शुकुलपुर के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही एक जीप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दूर जा गिरा।
कामगारों के मुताबिक जब तक युवक संभल पाता तब तक पीछे से आ रही एक और चौपहिया वाहन ने रौंद दिया जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंच गई।
एसओ अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।