फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जन्तु के काटने से सगे भाई-बहन की मौत 18-45-19

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीले जन्तु के काटने से सगे भाई-बहन की मौत
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर असमय काल के मुंह में समा गए भाई बहन
अमर उजाला ब्यूरो
इटियाथोक (गोंडा)। रविवार की रात एक भाई-बहन को असमय काल ने डस लिया। भाई-बहन के प्रेम की मिसाल रक्षाबंधन के त्योहार के दिन भोर में जब मां ने अपने दोनों बच्चों को जगाने की कोशिश की तो दोनो सगे भाई बहन इस दुनिया को छोड़ चुके थे। हुआ यूं कि इटियाथोक-धानेपुर मार्ग पर स्थित ज्ञानापुर गांव के खरिहा चौराहे के समीप के रहने वाले सगे भाई-बहन को रविवार की रात सोते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे दोनों भाई बहनों की मौत हो गई। सोमवार की सुबह बच्चों की मां सोकर उठी और बच्चों को जगाने की कोशिश की तो दोनों मृत मिले। यह देख मां अवाक रह गई और असमय काल के मुंह में समा गए बच्चों को देकर फफक पड़ी। सगे भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना इटियाथोक क्षेत्र के धानेपुर मार्ग पर स्थित ज्ञानापुर गांव के खरिहा चौराहे के समीप की रहने वाली बदरुन ने बताया कि उसके पति बरकत अली राजकोट में व्यवसाय करते हैं। वह अपने सात बच्चों के साथ यहां रहती है। बदरुन ने बताया कि रविवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने बच्चों के साथ रहती है। बदरुन ने बताया कि रविवार की रात उसकी बेटी शमा (9) व बेटे तस्लीम (6) को सोते समय जहरीले जन्तु ने काट लिया। सोमवार की सुबह जब वह सोकर उठी तो दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था। बदरुन की चीख सुनकर आस-पास के लोग भी वहां आ गए। मगर तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें