फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शाम तक बनी 515 अपार आईडी, 500 लंबित

Tue, 11 Feb 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को अपार आईडी जनरेट करने के लिए शिक्षक और कर्मी पूरे दिन कंप्यूटर पर जूझते रहे। शाम तक परिषदीय व निजी विद्यालयों में सिर्फ 515 अपार आईडी ही जेनरेट हो सकी, जबकि 500 अभी भी लंबित हैं।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालय मुजेहना के शिक्षक भोलानाथ गुप्ता ने बताया कि कुछ आधार में बच्चों का नाम सही है लेकिन, कुछ में पिता का नाम गलत है, जिनके संशोधन के लिए अभिभावकों को बताया गया है। बीएचडी इंटर काॅलेज के प्राचार्य अशोक सिंह ने बताया कि अपार आईडी बनाने में इस समय एज मैट्रिक्स समस्या आ रही है। बीआरसी सहायक संजीव कुमार ने बताया कि एज मैट्रिक्स में जो छात्र कक्षा एक में दर्ज हैं और आधार में उसकी उम्र छह वर्ष से कम है तथा कक्षा आठ में शिक्षारत छात्र की उम्र आधार में 14 वर्ष से अधिक है। ऐसे छात्र का डाटा अपार नहीं उठा रहा है। इससे परिषदीय विद्यालयों की करीब 500 आईडी पेंडिंग है। मंगलवार को मेगा अपार दिवस में तमाम एरर आने के बाद भी परिषदीय विद्यालयों ने 400 व निजी विद्यालयों ने 115 अपार आईडी जेनरेट की हैं। बताया कि बीआरसी को प्राप्त 450 फॉर्म संशोधन कर फीड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें