फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सभासदों ने ईओ व अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
13 सभासदों ने ईओ व अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

विकास के नाम पर आए धन के बंदरबांट का लगाया आरोप, आयुक्त से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर (गोंडा)। नगर पंचायत के 13 सभासदों ने अध्यक्ष व ईओ की कार्य प्रणाली से नाखुश होकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आयुक्त से की गई शिकायत में सभासदों ने ईओ के साथ-साथ अध्यक्ष पर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए इसके जांच की मांग उठाई है। सभासदों का कहना है कि आज तक नगर पंचायत में सभासदों की एक भी बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन

नगरपंचायत मनकापुर के सभासद ओमप्रकाश सोनी की अगुवाई में 12 अन्य सभासदों ने मिलक इसकी शिकायत आयुक्त से की है। आयुक्त से की गई शिकायत में सभासदों ने सीधे-सीधे आरोप लगाया है कि नगर पंचायत में आज तक एक भी बैठक सभासदों के साथ नहीं हुई है। जो भी सरकारी धन आता है, उसका ईओ व अध्यक्ष मिलकर क्या करते हैं पता नहीं। सरकारी धन का मिली भगत कर बंदरबांट किया जा रहा है। पिछली समस्त कार्यवाही मनमानी ढंग से कार्रवाई रजिस्टर पर इन्द्राज है। जिस पर सभासदों के हस्ताक्षर बनवा लिए जाते हैं। जो नियम विरुद्ध है। कार्रवाई रजिस्टर में पेज नंबर तक नहीं डाले गए हैं और उसे प्रमाणित भी नहीं किया जाता है। नगर पंचायत में बीते दिनों लिपिक के पद पर 25 वर्षों के लिए एक व्यक्ति को संविदा पर आउट सोर्सिंग की बात कहकर नियुक्त कर लिया गया। जो गलत है। सभासदों ने इस नियुक्ति को निरस्त किए जाने की मांग उठाई है। साथ ही इसकी जांच कराए जाने की भी बात कही है। इससे पहले भी इसकी एक शिकायत सभासद जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देकर कर चुके हैं। जिसमें 6 बिंदुओं की जांच कराए जाने की मांग की गई थी। वहीं सभासदों ने देय मीटिंग भत्ते को भी न दिए जाने की बात कहते हुए वर्ष 2014-15 से लेकर वर्ष 2015-16 में खरीदे गए सामानों, नगर पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर, स्टेशनरी खरीद सहित तमाम अन्य मदों में खर्च हुई एक-एक पाई की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें