बभनान (गोंडा)। कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक से जालसाज ने इनाम का झांसा देकर उसके खाते से 51 हजार निकाल लिए। खाताधारक के मोबाइल फोन पर जब मैसेज आया तो उसे रुपये निकलने की जानकारी हुई। खाताधारक ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की है। बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 लोहिया नगर निवासी पप्पू चौहान ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की बभनान शाखा में उसका बचत खाता है। जिसमें 53 हजार रुपये जमा थे।
बताया कि गुरुवार को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने यूपीआईै से 45 सौ रुपये का गिफ्ट फ्री में देने की बात कही। कॉल करने वाले ने विश्वास में लेकर कहा कि अगर इनाम पाना चाहते हो तो खाता नंबर बताना पड़ेगा। बताया कॉल करने वाले के झांसे में आकर उसने अपना खाता नंबर बता दिया। कुछ ही देर बाद उसके खाते से 51 हजार रुपये निकाल लिया। बताया कि उसके मोबाइल फोन पर जब मैसेज आया तो उसे रुपये निकलने की जानकारी हुई। पप्पू चौहान ने भारतीय स्टेट बैंक बभनान के शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर जालसाज के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।