फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद तोड़ने गई दो बालिकाओं के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बालिकाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर से अमरूद तोड़ने निकली दोनों बालिकाओं को एक युवक अपने जबरन अपने घर ले गया और बंद कर दोनों बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस बालिकाओं की मांग की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित बालिकाओं को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह व सात वर्ष की तीन बालिकाएं गुरुवार की देर शाम अपने घर से अमरूद तोड़ने के लिए गई थीं। इसी बीच पड़ोस का रहने वाला एक युवक वहां आ गया और दोनों बालिकाओं को जबरन अपने घर में ले जाकर बंद कर दिया। आरोप है कि युवक ने दोनों बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया। तीसरी बालिका भागकर अपने घर पहुंची और परिवारीजन को पूरी बात बताई। इसके बाद लोगों ने जाकर दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। परिवारीजन से पीड़ित बालिकाओं ने पूरी बात बताई। शुक्रवार की सुबह पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पीड़ित बालिकाओं की मां ने थाने में तहरीर दी। उमरीबेगमगंज पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िताओं को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
बेटे का फंसाने की साजिश
आरोपी के पिता ने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। इस बात थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज रतन कुमार पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें