फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 5000 विद्यार्थियों ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा

Thu, 29 Feb 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को जिले में 5002 हाईस्कूल विज्ञान व इंटरमीडिएट जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जबकि 150 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट गणित विषय की परीक्षा छोड़ दी। 74,273 अभ्यर्थियों ने अलग-अलग विषयों की परीक्षा दी है। विज्ञान, पालि, अरबी, फारसी, लेखाशास्त्र के अलावा कृषि, गणित और जीव विज्ञान विषय में कुल 79445 में से 5172 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। जबकि
विज्ञापन

इंटरमीडिएट जीव विज्ञान विषय की परीक्षा देने के बाद नैंशी शुक्ला और प्रिया शुक्ला ने बताया कि कुछ प्रश्नों को छोड़कर बाकी प्रश्न पत्र काफी आसान लगा। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को लेकर संशय बताया। गणित विषय के छात्र शिवांश पांडेय ने बताया कि समय कम होने की वजह से सभी प्रश्न नहीं हल कर सका। कक्षा 10 की छात्रा मानसी ने बताया कि विज्ञान के प्रश्न कठिन लगे। हालांकि, सभी प्रश्नों को हल किया। प्रीति पाल, रिषभ उपाध्याय और माधव सरन ने जीव विज्ञान प्रश्नों को हल किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान और इंटरमीडिएट ऊर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलगू, मलयालम और नेपाली विषय की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल एनसीसी और इंटरमीडिएट मानव विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी। वहीं दोनों पालियों में कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें