फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.65 लाख मतदाता आज चुनेंगे अपनी सरकार

Wed, 09 Dec 2015 10:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 10 दिसंबर 2015 को तरबगंज तहसील क्षेत्र के 5.65 लाख 211 मतदाता चार ब्लॉकों के अलग अलग गांव में अपनी सरकार चुनेंगे। पंचायत चुनाव कराने के लिए बुधवार को तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज व नवाबगंज से अलग अलग बूथों के लिए 922 पोलिंग पाटयां रवाना की गईं। बूथों पर मतदान सुबह 07:00 से 04:30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए जिले के तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज व नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान के 218 व सदस्य के 3062 पदों पर चुनाव होना है। इस बार  ग्राम प्रधान के 1656 व ग्रांम पंचायत सदस्य पद के 3096 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान बूथों पर सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। बूथों पर पुलिस व पीएसी के अलावा एसएसबी को निगरानी को लगाया गया है।

सुरक्षा को लेकर तहसील क्षेत्र को 09 जोन व 73 सेक्टरों में बांटा गया है जिसमें मजिस्ट्रेटों को निगरानी के लिए लगाया गया है। यहां 922 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज व नवाबगंज के 5.65 लाख मतदाता अपने गांव की सरकार बनाने के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें