फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम काउंसलिंग में शामिल हुए 494 अभ्यर्थी

Mon, 26 Oct 2015 11:55 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से आवेदन करने वाले 494 बीटीसी अभ्यर्थियों की प्रथम चक्र में सोमवार को काउंसलिंग कराई गई। बीएसए दफ्तर में बनाए गए दो काउंटरों पर अभ्यर्थियों ने अपने अभिलेखों की जांच कराई। डायट प्राचार्य एचएन तिवारी की अध्यक्षता में 30 अक्तूबर को सूची फाइनल की जाएगी।
विज्ञापन


बीएसए जय सिंह ने सोमवार को बताया कि जिले के बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी,  द्विवर्षीय उर्दू प्रवीणताधारी बीटीसी प्रशिक्षण एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण 494 अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पदों पर तैनात करने के लिए काउंसलिंग कराई गई।

प्रक्रियानुसार ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को समस्त मूल शैक्षिक अभिलेखों, निवास, आय, जाति प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन के पंजीकरण व फीस जमा करने के साक्ष्यों की काउंसलिंग में जांच-पड़ताल की गई है।
विज्ञापन


प्रथम काउंटर पर खंड शिक्षाधिकारी एमपी सिंह और दूसरे काउंटर पर खंड शिक्षाधिकारी रणजीत कुमार की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई।

वरिष्ठ सहायक अनूप कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक निर्माण एनके सिंह व डॉ. अनूप श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्र व राजेंद्र प्रताप सिंह आदि ने काउंसलिंग कराने में सहयोग किया है। प्रथम चक्र में जनपद से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई।

प्रथम चक्र की काउंसलिंग की रिपोर्ट 30 अक्तूबर को फाइनल करके रिक्त पदों का विवरण जनपदों के एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

पद शेष रहने पर अन्य जनपदों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 6 नवंबर को कराई जाएगी। जिले में निर्धारित सीटों के प्रति काउंसलिंग में सहायक अध्यापक पद के लिए अर्हता की जांच में सही पाए जाने पर प्राथमिक स्कूलों में तैनात किया जाएगा। कांउसलिंग में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें