फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 466 परिवारों की मिली आर्थिक मदद

Mon, 16 Jun 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में मृतक आश्रितों को चेक सौंपतीं डीएम नेहा शर्मा व विधायक प्रतीक भूषण सिंह।
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सोमवार को जिले की चारों तहसील में कार्यक्रम का आयोजन करके 466 परिवारों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह एवं जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने दुर्घटना में मृत 72 किसानों के आश्रितों को सहायता राशि का चेक सौंपा। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कृषकों की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उन्नति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों की पहचान पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की गई है। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक पात्र कृषक परिवार तक इस योजना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पीड़ित परिवार लाभ से वंचित न रह सके। कार्यक्रम का संचालन एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर एडीएम आलोक कुमार, सीआरओ महेश प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
करनैलगंज तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में 109 परिवारों को सहायता राशि का चेक दिया गया। इस मौके पर एसडीएम यशवंत राव, तहसीलदार अनु सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, शंकर प्रताप सिंह गुड्डू, सूरज सिंह, नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित तमाम लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनकापुर तहसील सभागार में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख यूपी सिंह, विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे, एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने 136 पात्रों को किसान दुर्घटना बीमा का चेक वितरित किया। वहीं, तरबगंज तहसील में 149 पात्रों को चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें