फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुजफ्फरपुर से पैदल केदारनाथ जा रहे अजीत पहुंचे गोंडा

Mon, 16 Jun 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा बाजार पहुंचे पैदल केदारनाथ की यात्रा के लिए निकले मुजफ्फरपुर निवासी अजीत कुमार। -संवाद
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अजीत कुमार 1,150 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके केदारनाथ की यात्रा के संकल्प के साथ सोमवार को गोंडा के कटरा बाजार पहुंचे। यहां हनुमानगढ़ी मंदिर में विश्राम करने के लिए रुके तो उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के थाना ब्रह्मपुर के जूरन छपड़ा गांव निवासी अजीत कुमार (26) ने बताया कि उन्होंने तीन जून से पैदल यात्रा शुरू की है। प्रतिदिन 35 किलोमीटर चलते हैं। गूगल मैप के सहारे 450 किलोमीटर की दूरी तय कर वह गोंडा पहुंचे। अजीत ने बताया कि मौसम को देखते हुए वह दूरी तय करते हैं। रास्ते में होटल या किसी मंदिर में रुकते हैं। सोमवार को रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को वह गंतव्य की ओर रवाना होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें