फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यूनियन की मान्यता के चुनाव में दूसरे दिन पड़े 434 वोट

Thu, 05 Dec 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे में यूनियन की मान्यता के लिए कराए जा रहे चुनाव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 434 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले बुधवार को 998 कर्मचारियों ने वोट डाला था। अपनी यूनियन के पक्ष में मतदान के लिए विभिन्न संगठनों के सदस्य रेलकर्मियों से मनुहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए चल रहे मतदान के दूसरे दिन भी लोगों को जोश दिखाई दिया। तीन दिवसीय चुनाव में बृहस्पतिवार को गोंडा रेलवे यार्ड में तीन और करनैलगंज व मनकापुर में बने एक-एक बूथ पर कुल 434 कर्मचारियों ने मतदान किया। इसी के साथ लोको शेड, आरओएच डिपो, मनकापुर और करनैलगंज के बूथ पर अब वोट नहीं पड़ेंगे। केवल गोंडा के संयुक्त कार्यालय में बने बूथ पर ही मतदान हो सकेगा। जहां पर शेष कर्मचारी वोट डाल सकेंगे। बृहस्पतिवार को कई बूथों पर घंटों तक सन्नाटा पसरा रहा। चुनाव अधिकारी एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि 2200 वोटरों में से अब तक 1432 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। करीब आठ सौ वोटर अभी बचे हुए हैं। शुक्रवार को भी मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें