फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑनलाइन उपस्थिति न दर्ज करने में फंसे 42 पंचायत सहायक

Fri, 10 Jul 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तीन माह से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने वाले जिले के छह विकास खंडों के 42 पंचायत सहायकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक समीक्षा के बाद डीपीआरओ कार्यालय ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को शासनादेश के अनुरूप कार्रवाई कर संस्तुति समिति को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार ग्राम पंचायत सचिवालयों के सुचारु संचालन और ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायत सहायकों की नियमित ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य है।
लगातार तीन माह तक उपस्थिति दर्ज न करना शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया है। इससे प्रमाणपत्र जारी करने, ऑनलाइन आवेदन, जनसेवा केंद्र से संबंधित कार्यों सहित अन्य डिजिटल सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि इसको लेकर बीडीओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें