फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की 42 दुकानों पर छापा

विज्ञापन
गोंडा में उर्वरक की दुकानों पर छापा मारती निरीक्षकों की टीम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने शुक्रवार को पूरे जिले में एक साथ 42 उर्वरक के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। छापा के दौरान टीम ने पूरे जिले में 28 नमूने लिए। टीम ने 4 दुकानदारों के उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित करते हुए 5 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी को मनकापुर तहसील एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सदानंद चौधरी को तरबगंज एवं जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव को सदर व करनैलगंज में उर्वरक निरीक्षक नियुक्त करते हुए छापा की कार्रवाई कराई।
जिसमें उप कृषि निदेशक ने मनकापुर में 12 दुकानों पर छापा मारते हुए तीन नमूने लिए तथा पांडे खाद भंडार झिलाही एवं आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र झिलाही को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तरबगंज तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी सदानंद चौधरी ने 8 दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

यहां से 4 नमूने लिए हैं। जिसमें 2 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित तथा एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निलंबन में श्री बालाजी खाद भंडार एवं पवन खान भंडार तरबगंज शामिल हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने सदर एवं कर्नलगंज तहसील में 22 दुकानों पर छापा मारा, जिसमें 21 नमूना ग्रहित किया गया एवं दो दुकानदार साईं ट्रेडर्स परसपुर एवं शिवबाबू तिवारी पुरवा परसपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए राजेंद्र ट्रेडर्स परसपुर एवं गायत्री ट्रेडर्स गौरीगंज के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई चलती रहेगी, कहीं भी यदि किसी दुकानदार के खिलाफ अधिक मूल्य पर बिक्री या नकली उर्वरक बेचने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ एफआईआर से लेकर जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें