फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने से नाराज गांव वाले करेंगे चुनाव बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क न बनने से नाराज गांव वाले करेंगे चुनाव बहिष्कार

गोंडा। एक दर्जन से अधिक सैनिकों वाले गांव नरायनपुर के लोगों ने सड़क न बनने के कारण गांव के बाहर चुनाव बहिष्कार का बोर्ड लगा दिया है।

ग्रामीणों का कहना है अगर लोकसभा चुनाव के पहले सड़क नहीं बनी तो सभी गांव वाले वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे।

गांव वालों का कहना है कि दस साल पहले गांव के संपर्क मार्ग को बनाया गया था। उस दौरान मानक के अनुसार सड़क नहीं बनाई गई। जिससे समय के साथ ही सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए।

सेवानिवृत्त हवलदार राकेश कुमार सिंह बताते हैं कि ड्यूटी के दौरान सीमा पर देश के दुश्मनों को कभी सामने टिकने नहीं दिया। मगर अब तो देश के सेवक ही कष्ट दे रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि गांव से मुख्य मार्ग तक पहुंचने में घंटो लग जाते हैं। अवकाश पर गांव पहुंचे लेफ्टिनेंट प्रज्जवल सिंह ने बताया कि कश्मीर के पुलवामा में उनकी तैनाती है।

देश के लिए अपनी जान तक न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैँ। मगर जब अपने गांव पहुंचते हैं तो सड़क देखकर बहुत कष्ट होता है। ऐसा लगता हैै कि सरकार सैनिकों को लेकर संवेदनहीन नहीं है।

सेना में नायक के पद पर रहे सेवानिवृत्त कर्म सिंह व सैनिक शिव कुमार सिंह का कहना है कि टूटी सड़क से हर रोज पढ़ने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

3500 मतदाता वाले इस गांव की जर्जर सड़क से आधी आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क न बनने से आक्रोशित गांव के लोगों ने गांव के बाहर बहिष्कार का बोर्ड लगा दिया है।
विज्ञापन


गांव के अनूप सिंह, सनी सिंह, विमल सिंह, बबलू सिंह, राघवेंद्र सिंह, अजय सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। सड़क नहीं बनेगी तो चुनाव में वोट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें