फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 135 वार्डों को मंत्री ने दी 27 करोड़ के बजट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
नेतृत्व के नाम पर टूट जाएगा गठबंधन : सुरेश
विज्ञापन


गोंडा। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को नगरों के विकास का जायजा लिया। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में गोंडा शहर को अव्वल बनाने के कार्यों को परखा।

मंत्री ने जिले के सात नगर पालिका और नगर पंचायतों के 135 वार्डों के सभासदों से 14 वें वित्त में 20-20 लाख के बजट के विकास कार्य का प्रस्ताव मांगा।

उन्होंने स्वच्छता की जो स्थिति है उसके जिम्मेदार सभी हैं। उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन पर कहा कि यह स्वार्थ का गठबंधन है। जब नेतृत्व की बात आएगी तो यह गठबंधन टूट जाएगा।
विज्ञापन


शहर के गांधी पार्क में आयोजित रैली में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता व विकास के लिए बडे स्तर पर कार्य कर रही है। बड़े बदलाव भी आए हैं बस जरूरत है कि जन समुदाय भी स्वच्छता के लिए जागरूक बने।

उन्होंने कहा कि मोदी व योगी से घबराकर ही सपा व बसपा ने गठबंधन किया है, लेकिन यह गठबंधन ज्यादा दिन का नहीं है। जिस दिन नेता की बात आएगी गठबंधन में दरार पड़ जाएगी। देश को मजबूत सरकार चाहिए।

कहा कि देश के 22 करोड़ लोग केन्द्र सरकार से लाभान्वित हो चुके हैं। गोंडा में 1163 प्रधानमंत्री आवास दिए जा चुके हैं और 5692 लोगों को शौचालय दिया गया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए मंत्री ने अंक गणित बताया। कहाकि गोंडा 436 वें पायदान से टाप-10 में आ सकता है। गोंडा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऐसा ही रहा है तो अव्वल आने से कोई रोक नही सकता है।

सर्वेक्षण करने वाले परिचय नही देंगे और सवाल करेंगे। हर सवाल पर अंक तय हैं। जैसे आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपका नगर गोंडा स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग ले रहा है तो 125 नम्बर मिल जाएंगे।

दूसरा पूछा जाएगा कि आप शहर की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट हैं और आप हां कहोगे तो 125 नम्बर और मिल जाएंगे। इसी तरह शौचायल, चौथ ओडीएफ से संबंधित होगा।

इसी तरह छह सवाल सिटीजन फीडबैक के होंगे जिस पर 750 अंक मिलेंगे। 500 नम्बर 100-100 अंक के होंगे। कूडा डंपिंग ग्राउंड, स्वच्छता एप को डाउनलोड करने पर अंक मिलेंगे। 1250 अंक जानकारी पर ही मिल जाएंगे। इसी तरह 5000 अंको का सर्वेक्षण होगा और सतर्कता व स्वच्छता से अंक हासिल होंगे।

स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले के सभी 7 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के 135 वार्डों को प्रशासन ने ओडीएफ घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी मंत्री को जिलाधिकारी ने दी।
विज्ञापन


इसके अलावा कूड़ों को उठाने व साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की जानकारी दी है। मंत्री ने कहाकि इसकी जानकारी आम जनता को भी होनी चाहिए, जिससे वे सर्वेक्षण के समय सवालों का जवाब दे सकें। उन्होने स्वच्छता को जिले के सम्मान से जोड़कर लोगों को जागरूक किया और उत्साह बढाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें