फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख रुपए से बनी सड़का जिपं अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
40 लाख से बनी सड़क का लोकार्पण
विज्ञापन


कटरा बाजार। भाजपा सरकार गरीबों व किसानों की सरकार है। उक्त बातें शक्रवार को पूर्व सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह ने विकास खंड के वीरपुर में चतुर्थ राज्य वित्त आयोग योजना अंतर्गत 39.49 लाख रुपए की लागत से 780 मीटर बने मार्ग कटरा-चौरी मार्ग से वीरपुर ग्राम पंचायत के गंगादीन पुरवा होते हुए नकहा लोनियन पुरवा तक काली संपर्क मार्ग के लोकार्पण समारोह में कही।

केतकी सिंह ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए तमाम जनकल्याण कारी योजनायें चला रही है। जैसे आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना आदि योजनाओं से गरीबों को लाभ मिलता है।
विज्ञापन


भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन तिवारी ने कहा कि इस नव निर्मित मार्ग से गंगादीन पुरवा, होलक पुरवा, नंदराम पुरवा, लोनियन पुरवा, नकहा सहित दर्जनों गांवों के लोगों आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सभा को प्रमुख प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पं राम जी शुक्ल व नान बच्चा पांडेय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शकुन्तला तिवारी, ज्योति पाण्डेय, सुरेंद्र नाथ तिवारी, राम सभा तिवारी, श्रवण तिवारी, बलराम शुक्ल, देवी प्रसाद तिवारी, छल्लू तिवारी, ओम प्रकाश गोस्वामी, देवकी नन्दन शुक्ल व जितेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें