फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस ने सहेली बन छात्राओं को कराई बैड टच की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली बन छात्राओं को कराई बैड-टच की पहचान
विज्ञापन


गोंडा। विभिन्न थाना क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को महिला पुलिस की टीमों ने शिक्षिकाओं व छात्राओं को गुड और बैड टच के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए गए।

नगर कोतवाली क्षेत्र के झंझरी स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे शिव बख्तावर में उपनिरीक्षक परवीन सुलताना की अगुवाई में दरोगा जावेद के साथ महिला आरक्षी शिखा व लक्ष्मी की टीम पहुंची।
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मियों ने शिक्षिकाओं व छात्राओं से बातचीत कर उन्हें गुड और बैड टच के बारे में जानकारी दी। साथ ही गलत मंशा रखने वालों से बचने व पुलिस की सहायता जल्द लेने के तरीके बताए।

इस दौरान उपनिरीक्षक परवीन सुल्ताना ने बेटियों को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए। तरबगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौबे की अगुवाई में महिला पुलिस टीम प्राथमिक विद्यालय सिंगहा चंदा पहुंची जहां आरक्षी किरन ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए।

उपनिरीक्षक राम विलास सिंह ने किसी भी तरह की आशंका होने पर तुरंत 100 नंबर पर सूचना देने की अपील की। प्रधानाध्यापक अली राजा व प्रधानाध्यापक सर्वदेव शुक्ल ने पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना की।

मौके पर आरक्षी संतोष पांडेय, सुनील यादव, सहायक अध्यापक बलवंत सिंह, मुकेश जायसवाल, आनंद जायसवाल व रमापति यादव आदि मौजूद रहे।

धानेपुर में थानाध्यक्ष अतुल चतुुर्वेदी की देखरेख में महिला पुलिस टीम ने परिषदीय स्कूलों में गुड एवं बैड टच की पहचान कराई। इस दौरान उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रसाद तिवारी, आरक्षी कुमकुम, पूनम, तमन्ना सिंह व राजकुमार दूबे मौजूद रहे।

उधर महिला थानाध्यक्ष संजू यादव की देखरेख में उपनिरीक्षक मंजू यादव की टीम इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसिया बहोरीपुर, कस्तूरबा गांधी विद्यालय इटियाथोक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटियाथोक प्रथम, प्राथमिक विद्यालय चूडिहारपुर पहुंची।

यहां उपनिरीक्षक मंजू यादव, कुसुम यादव, शीतल राठौर व पूजा ने छात्राओं को गलत मंशा वालों को पहचानने के तरीके बताए और उनसे निपटने के टिप्स भी दिए।

देहात कोतवाली क्षेत्र की उपनिरीक्षक रितू सिंह की अगुवाई में महिला पुलिस टीम कैथोला के माता प्रसाद इंटर कॉलेज पहुंची। यहां उपनिरीक्षक रितू सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स एवं ताईक्वांडो सिखाते हुए बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन


साथ ही उनमें साहस पैदा करते हुए कहा कि बेटियां थोड़ी सी हिम्मत कर लें तो गलत मंशा रखने वाला कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। महिला आरक्षी शैलजा सिंह व सरोजनी रावत ने भी आत्मरक्षा के उपाए बताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें