फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में भाजपा विधायक व तहसीलदार आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध खनन में भाजपा विधायक व तहसीलदार आमने-सामने

गोंडा। तहसील क्षेत्र तरबगंज में अवैध खनन को लेकर मचा बवाल अब धीरे-धीरे प्रशासन के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। शुक्रवार को इस मामले में तरबगंज से भाजपा प्रेम नारायण पाण्डेय ने आयुक्त से मिलकर बीते दिनों ग्रामीणों के साथ हुई मारपीट और इसके बाद उन्हीं पर दर्ज मुकदमे में तहसीलदार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कर खनन का पट्टा निरस्त किए जाने की मांग की।

वहीं तहसीलदार तरबगंज महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उनके सामने न तो मारपीट की कोई घटना हुई है न ही उन्होंने ऐसे किसी मामले में किसी के खिलाफ कोई मुकदमा ही दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बकौल भाजपा विधायक प्रेमनारायण पाण्डेय बीते दिनों करनीपुर ग्राम पंचायत में हुए खनन को लेकर तहसीलदार के इशारे पर पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। यही नहीं ग्राम पंचायत करनीपुर के जिस गाटा संख्या 284 ज के खनन का ठेका मेघनाद पुत्र कामता निवासी चकरसूल को दिया गया है, उसने इस जमीन से हटकर तमाम काश्तकारों की जमीन खोदकर तालाब बना डाली।

लेकिन ग्रामीण जब इसका विरोध दर्ज कराने मौके पर पहुंचे तो उल्टा तहसीलदार के इशारे पर पुलिस ने ही उन्हें पीटना शुरू कर दिया गया। यहां तक कि उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा तक दर्ज कराया गया।

जबकि मेघनाद की ओर से अवैध खनन के ही एक मामले में ग्राम पंचायत रुधौली तहसील करनैलगंज में निरस्तीकरण की कार्रवाई विचाराधीन है। विधायक के मुताबिक करनीपुर ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 284 की कुल जमीन 5 हेक्टेयर है। जिसमें कई किसानों की जमीन के अलावा देवस्थान, रामलीला मैदान, सरकारी मैदान, सरकारी बंजर, चकमार्ग तक शामिल है।

इसी जमीन के 2.47 एकड़ भूमि का पट्टा खनन के लिए हुआ है। लेेकिन खनन ठेकेदार की ओर से खनन के लिए आवंटित जमीन के अतिरिक्त अन्य जगहों पर खनन किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके इलाके में मझारा, सेझिया, खजुरी, पथार, रमचेरापुर, दुर्जनपुरघाट, बहादुरपुर, गेड़सर, परसिया, परासपट्टी पुरवार, परासपट्टी मझवार, बनगांव, ब्यौंदा माझा, सिधौटी, इस्माइलपुर, देवरदा, चंदापुर आदि गांवों में भी रातोरात खनन किया जा रहा है।

जिस पर किसी की नजर नहीं जा रही। विधायक ने आयुक्त से मामले में तहसीलदार की भूमिका की जांच कराते हुए करनीपुर ग्राम पंचायत में आवंटित खनन के पट्टे को निरस्त किए जाने की मांग की है।

कांग्रेसियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
करनीपुर ग्राम पंचायत में हो रहे अवैध खनन को लेकर कांग्रेसियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। तरबगंज विधानसभा प्रभारी केटी तिवारी ने इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा कहा कि 20 नवम्बर के बाद अहिंसात्मक आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


राज्यपाल को भेजे गए एक ज्ञापन में केटी तिवारी ने खनन माफिया हाफिज अली के गुर्गे को खनन का ठेका दिए जाने के खेल में कुछ सफेदपोश माफियाओं की भूमिका पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें