फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेलयात्रियों के टिकट नहीं चेक करेगी रेलवे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अब यात्रियों के टिकट नहीं चेक करेगी रेलवे पुलिस
विज्ञापन

- टिकट के नाम पर रेलवे पुलिस की उगाही बंद करने को रेलमंत्री ने उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। अब से ट्रेनों में सफर करने वाले किसी भी रेलयात्री का टिकट रेलवे पुलिस नहीं चेक कर सकती। रेलयात्रियों से टिकट के नाम पर होने वाली उगाही बंद करने के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश के आने के बाद अब से रेलवे पुलिस न तो यात्रियों के टिकट चेक कर पाएगी न ही उन पर जुर्माना इत्यादि लगाने की कोई कार्रवाई। ऐसी स्थिति में यह सारा काम रेलवे के अधिकृत टिकट चेकिंग स्टाफ के ही पास रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आए दिन टिकट चेकिंग के नाम पर शिकायतेेें मिला करती थी कि रेलवे पुलिस यात्रियों उनसे उगाही करती है। जिसे लेकर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे पुलिस को अब से किसी भी प्रकार के टिकट की चेकिंग न किए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। रेलमंत्री की इस नई व्यवस्था से यात्रियों से होने वाली उगाही पर लगाम लगेगी। वहीं ट्रेनों में टिकट चेकिंग की पूरी जिम्मेदारी टीसी व टीटीई की होगी। बता दें कि ट्रेनों में आए दिन रेलवे पुलिस यात्रियों को उगाही के लिए परेशान किया करती थी लेकिन रेलमंत्री की इस अनूठी पहल के बाद रेलयात्रियों को उगाही से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें