फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 414 लाभार्थियों को मिले पीएम आवास

Sun, 18 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आवास का स्वीकृति पत्र देतीं सीडीओ अंकिता जैन व एडीएम आलोक कुमार। स्रोत: सूचना विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 414 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। साथ ही सिंगल क्लिक से प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में एक लाख रुपये की प्रथम किस्त की धनराशि भेजी गई।
विज्ञापन

विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, सीडीओ अंकिता जैन, एडीएम आलोक कुमार, एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा व भाजपा के जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का उद्देश्य सबके लिए आवास के संकल्प को साकार करना है। यह योजना शहरी गरीबों, कमजोर वर्गों एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने लाभार्थियों से आवास निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और धनराशि का सदुपयोग करने की अपील की।
सीडीओ ने बताया कि लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। इस अवसर पर शहर मिशन प्रबंधक अंशिका श्रीवास्तव, म्युनिसिपल सिविल इंजीनियर सीएलटीसी विनय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें