फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे का 40 क्विंटल गेहूं बाजार में बेचा

Sat, 14 May 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
दुकान पर रखा गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम उर्दी गोंडा के उचित दर विक्रेता ने शुक्रवार की रात  सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 61 हजार रुपये का अनाज खुले बाजार में बेच दिया। गांव के उपभोक्ताओं ने अनाज बेचने की जानकारी होने पर जमकर हंगामा कर दुकान से 40 बोरा गेहूं बरामद किया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच सौंपी है। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत उर्दी गोंडा की तालमून उचित दर विक्रेता हैं। इन्होेंने मई का कोटेे का अनाज उठा कर अपने घर/दुकान में रखा था। कुछ उपभोक्ताओं को अनाज बांटा था।

शुक्रवार की रात उचित दर विक्रेता के लोगों ने दुकान से 40 क्विंटल अनाज ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदवा कर भटपुरवा गांव के पास एक गल्ला व्यापारी को कालाबाजारी में बेच दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण अनाज न बांटे जाने से उसे कालाबाजारी में बिकने की आशंका से नजर गड़ाए हुए थे। भोर में ही इस बात की जानकारी सब को हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने गल्ला व्यापारी की दुकान को घेर लिया। ग्रामीणों को दुकान में बेचा गया गेहूं रखा मिला।

इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम करनैलगंज व कटरा बाजार थाने में की। ग्राम प्रधान मुजम्मिल, रक्षा राम, नूर मोहम्मद, सूर्य लाल, अबूबकर, रईस आदि का आरोप था कि गांव के उचित दर विक्रेता की ओर से बराबर अनाज नही बांटा जा रहा है।

40 क्विंटल गेहूं बाजार में बेच दिया गया। वहीं इस मामले में उचित दर विक्रेता तालमून के पति जलील का कहना है कि पूर्व प्रधान अपना गेहूं बेचने ले गए थे। ग्राम प्रधान आदि ने गलत शिकायत की है। 

उचित दर विक्रेता की दुकान से अनाज को उठाकर बाजार में गल्ला व्यापारी के यहां पहुंचाने का दो दिन से प्रयास चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार के लोग दो दिन पहले से ही दुकान में रखा 40 क्विंटल गेहूं बाजार पहुंचाने के फिराक मेें थे। लेकिन उन्हें सही वक्त नहीं मिल पा रहा था।

ग्राम प्रधान मुजम्मिल का कहना है कि कोटेदार की ओर से अपने खास 20-25 लोगों को अनाज बांटा गया है। अनाज न बांटे जाने पर पता चला कि कोटेदार के लोग अनाज को बाजार ले जाने वाले हैं।

शुक्रवार की शाम को कोटेदार के घर के पास पूर्व प्रधान के भाई ने ट्रॉली लाकर खड़ी कर दी थी। इसके बाद रात में अनाज को उठा कर पास के गल्ला व्यापारी की दुकान पर बेच दिया। जबकि गल्ला व्यापारी बल्लू का कहना है कि पूर्व प्रधान के भाई ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाद कर गेहूं बेचने लाए थे।

पूर्ति निरीक्षक राजेश कु मार विश्वक र्मा ने मौके पर आकर जांच भी की। उनके कहने पर कि इस गेहूं को एसडीएम साहब भी देख सकते हैं, इस वजह से उन्होंने गेहूं अलग रखवा दिया । 

एसडीएम करनैलगंज गोंडा अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम उर्दी गोंडा में व्यापारी को अनाज बेचे जाने की शिकायत मिली थी। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को प्रकरण की जांच करने को भेजा है। शिकायत सही मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें