फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 40 शिकायतों का निस्तारण

Mon, 03 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
श​क्ति संवाद में ​शिकायतें सुनतीं कमिश्नर दुर्गा श​क्ति नागपाल। स्रोत: सूचना विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सुनवाई में 40 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। सेवा पखवाड़ा-2025 के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अनियमितता की शिकायत की जांच में जिला विद्यालय निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर प्रतियोगिता से जुड़े वाहन चालक रवि कुमार यादव की पत्नी और पुत्र का नाम विजेता सूची में शामिल पाया गया। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर रवि को संबंधित कार्य से मुक्त कर मूल विद्यालय भेज दिया गया। इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक, देवीपाटन मंडल ने रवि को निलंबित कर जिला विद्यालय निरीक्षक श्रावस्ती के कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
बैठक में तहसील तरबगंज के ग्राम किंधौरा पूरे जयपत्तर निवासी नीलम की भूमि सीमा विवाद संबंधी शिकायत की भी समीक्षा की गई। तहसीलदार की जांच में विवाद की पुष्टि होने पर राजस्व अधिकारियों ने मौके पर दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराकर निस्तारण करा दिया। प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद शेष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में राशन कार्ड, आय प्रमाणपत्र, वरासत, भूमि विवाद, घरेलू उत्पीड़न, पेंशन तथा अन्य जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें