गोंडा। जिले भर में हुई कोरोना जांच की सोमवार को आई रिपोर्ट में 6 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। शहर के भीतर कोई भी कोरोना संक्रमित सोमवार को नहीं पाया गया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि लगातार कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या जिले के लोगों के लिए अच्छा संकेत हैं।
लोग लगातार सतर्कता बरतें जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। सोमवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4081 हो गई। वहीं अब तक कुल 3774 लोग ठीक हो चुके हैं।