फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हत्यारों की तलाश में खंगाले 350 सीसीटीवी कैमरे

Sat, 26 Oct 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में पठानपुरवा के पास चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके मौत के घाट उतारे गए विजय पांडेय उर्फ बब्बन का शनिवार को पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार कराया। साथ ही घटनास्थल से छिटनापुर रेलवे क्रॉसिंग व शहर को मिलाकर कुल 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। दो संदिग्धों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। मगर दूसरे दिन भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

भट्ठा परेड सरकार निवासी रामकुमार के बेटे विजय पांडेय उर्फ बब्बन (22) पर हत्यारों ने चाकू से 23 वार किए थे। विजय का शव पठानपुरवा में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला था। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने रामकुमार पांडेय की तहरीर पर मृतक विजय के रिश्ते के चाचा व घर के पास के ही रहने वाले दीपक पांडेय (36) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मगर विजय का शव मिलने के कुछ देर बाद ही कटराबाजार में छिटनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर दीपक का क्षत-विक्षत शव मिला था।
शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पठानपुरवा के पास से लेकर छिटनापुर रेलवे क्राॅसिंग तक 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके बावजूद कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, पुलिस की ओर से मृतक दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बावजूद विजय के परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि चाचा व भतीजे की हत्या की गई है। ऐसे में शनिवार को सीओ सिटी सौरभ वर्मा ने परिजनों को समझा-बुझाकर विजय का अंतिम संस्कार कराया। पिता रामकुमार ने नम आंखों से बेटे को मुखाग्नि दी। वहीं, दीपक का अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू घाट पर किया गया।
विज्ञापन


दूसरे दिन पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाइडिल कॉलोनी और भट्ठा परेड सरकार गांव निवासी दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। दोनों विजय के बेहद करीबी दोस्तों में शामिल रहे हैं। उन्हें कॉल डिटेल के आधार पर उठाया गया है। हालांकि, दोहरे कांड की वजह नहीं स्पष्ट हो सकी है। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से पहले भोर में 3 बजे से 3:40 बजे के बीच रोडवेज के पास एक दुकान में मैगी खाते देखे गए हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान विजय और दीपक साथ नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही किसी नतीजे पर पहुंचने के बाद ही खुलासा किया जा सकेगा। हालांक, हत्या के पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है।

मृतक विजय की बहन संगीता पांडेय ने पुलिसिया कार्रवाई पर असंतोष जताया। आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से मृतक दीपक के खिलाफ तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। दोहराया कि दोनों परिवारों के बीच कोई विवाद नहीं था। ऐसे में मामले को खत्म करने के लिए मृतक दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कहा कि परिवार को समुचित सुरक्षा दी जाए। संगीता ने वारदात का खुलासा कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें