गोंडा में छपिया ब्लाक के नेतुआ में 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र के उद्घाटन पर लोगों को संबोधित करते क?
- फोटो : GONDA
गोंडा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया। उपकेंद्र का लोकार्पण सोमवार को क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इससे कई गांवों को निर्बाध बिजली मिलेगी। पहले जिन केंद्रों से विद्युत आपूर्ति होती थी वहां से अधिक दूरी होने के कारण लोकल फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो जाती थी लेकिन उपकेंद्र के निर्माण से लोगों को पर्याप्त बिजली मिलेगी।
लोकार्पण समारोह में सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडे, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता रामस्वरूप, मनोज कुमार सिन्हा, अधिशासी अभियंता चतुर्वेदी, विशुनू दयाल यादव, उपखंड अधिकारी केके वर्मा, अवर अभियंता धनंजय कुमार, जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल, मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, महामंत्री रामचंद्र वर्मा, मुकेश मिश्रा, केडी चौबे, प्रधान पुष्पेश कुमार, दुर्गा प्रसाद शर्मा, श्याम बहादुर, बिक्रम प्रसाद मस्तराम, शिवप्रसाद, बाबू पांडे, अतुल नायक आदि लोग मौजूद रहे।