फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3258 शिक्षामित्रों को झटका

Sat, 12 Sep 2015 11:21 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 3258 शिक्षा मित्र हैं जिनमें से दो चरणों में हुए समायोजन के दौरान 2057 शिक्षामित्र सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए जा चुके थे। बताते चलें कि दूरस्थ शक्षिा विधि से विशिष्ट बीटीसी परीक्षा पास कर चुके 1108 शिक्षा मित्रों को प्रथम चरण में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे चरण में 949 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर तैनाती दे दी गई। जिले में सहायक अध्यापक पद की कमी होने के कारण विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण उत्तीर्ण कर चुके 929 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित नहीं किया जा सका।

वहीं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सहित अन्य कारणों से परीक्षा उत्तीर्ण न कर पाने वाले 272 शिक्षा मित्र अभी प्रशिक्षण ले रहे हैं। न्यायालय के फैसले के बाद शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने 2057 शिक्षा मित्रों को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन


वहीं जो सहायक अध्यापक पद पर समायोजन की लाइन में थे, उन 929 व 272 शिक्षा मित्र भी न्यायालय के फैसले से आहत हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि न्यायालय व शासन के निर्देश के क्रम में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें