फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कुंभ् में 3255 टीमों ने दिखाया दम

Wed, 07 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
कबड्डी खेलते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताओं के दूसरे दिन बुधवार को जिलेभर में विभिन्न खेलों की धूम रही। बुधवार को 3255 टीमों के 39060 खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। बालक वर्ग की टीमों के बीच कबड्डी व वॉलीबॉल तो बालिका वर्ग की टीमों ने वॉलीबॉल व खो-खो में जोर आजमाइश की।
विज्ञापन


गोंडा महोत्सव समिति के बैनर तले प्रगति अभियान के अंतर्गत आयोजित हो रही खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर में ग्रामीण अंचलों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 166 न्याय पंचायतों में आयोजित खेलों में 39060 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पहली पाली में बालिका वर्ग की खो-खो व बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताएं कराई गईं। खो-खो प्रतियोगिता में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर ये साबित कर दिया कि अगर सही दिशा मिले तो गांव की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। वहीं दूसरी पाली में बालिकाओं व बालक वर्ग की टीमों ने वॉलीबॉल में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में विजयी  टीमों के बीच गुरुवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी हुआ बवाल, पुलिस टीमें नदारद
प्रतियोगिता के दूसरे दिन अधिकतर खेल मैदानों से पुलिस टीमें नदारद रहीं। इससे कई जगह पर खिलाड़ियों के बीच झड़प हुई। करनैलगंज में कबड्डी की दो टीमों के खिलाड़ियों में विवाद हो गया। इस पर सेक्टर प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने मैच को रोक दिया। कटरा बाजार की जगदीशपुर न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान की मनमानी ही प्रतियोगिता पर भारी पड़ गई और खेल रोकना पड़ा। न्याय पंचायत जगदीशपुर के बनगांव झम्मनपुरवा में कबड्डी प्रतियोगिता में गौरवा की टीम ने जीत हासिल की। मगर ग्राम प्रधान ने इस टीम को बिना पंजीकरण वाली टीम के साथ फिर से खेलने का दबाव बनाया। हालांकि विरोध के चलते सेक्टर प्रभारी ने ये मैच कराने से मना कर दिया। 

खिलाड़ियों को धमकाया
कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के प्रबंधन पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को धमकाने का आरोप लगा है। गोंडा गिर्द टीम के खिलाड़ी समीर ने बताया कि उनकी टीम दो मैच जीत चुकी थी लेकिन स्टेडियम के लोगों ने अपनी टीम को जिताने के लिए उनके खिलाड़ियों को जेल भिजवाने की धमकी दी और खिलाड़ियों को कमरे में बंद कर दिया। 

ये मेधावी रहे अव्वल
न्याय पंचायत माघवपुर की प्रतियोगिताएं गजाधर पुरवा में आयोजित हुईं। 100 मीटर दौड़ में जूनियर वर्ग में बालिका कल्पना मिश्रा, बालक अंशुमान तिवारी, सीनियर बालिका कल्पना ओझा, बालक माता शरण तिवारी, 400 मीटर जूनियर बालिका में शांति, बालक वर्ग में रवि ओझा, सीनियर बालिका में मधु व बालक वर्ग मेें अतुल यादव अव्वल रहे। 1500 मीटर के दौड़ में जूनियर बालिका वर्ग में ज्योति ओझा, बालक वर्ग में सुजीत शुक्ल, सीनियर बालिका रोली ओझा व बालक अजीत ओझा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें