फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनान चीनी मिल के स्टाम्प चोरी करने के मामले की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाम्प चोरी पर सीएम के विशेष सचिव ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन


गोंडा। बभनान चीनी मिल की स्थापना के वक्त मिल के लिए जमीन लेने में बड़े पैमाने पर स्टाम्प चोरी किये जाने के आरोपों की अपर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिये हैं। चीनी मिल की ओर से स्टाम्प चोरी किये जाने के मामले में आईजीआरएस पर सीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की गई थी।

सीएम के विशेष सचिव ने चीनी मिल के स्टाम्प चोरी के मामले की शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई करने का आदेश देने के साथ जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी।

जिले के ग्राम सिकरी बभनान निवासी चन्द्रभान यादव ने जिले के आलाधिकारियों के साथ सीएम को आईजीआरएस पर शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बलरामपुर ग्रुप ने जब बभनान चीनी मिल की स्थापना के लिए एक अन्य मिल से जमीन ली तो उसका बैनामा नही कराया।
विज्ञापन


जमीन का बैनामा न किये जाने से कई हजार रुपये के स्टाम्प शुल्क की चोरी की जिसकी जांच करायी जाए। इस पर सीएम के विशेष सचिव सुबोध कुमार शुक्ल ने जिला प्रशासन से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

शासन के रिपोर्ट मांगने पर अपर जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच डीआईजी स्टाम्प को सौंपी है। वहीं इस मामले में बभनान चीनी मिल के उप महा प्रबन्धक प्रशासन बेचन सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता फर्जी शिकायत करता रहता है।
विज्ञापन


भला मिल की स्थापना के लिए कोई इस तरह से जमीन क्यों लेगा। विभागीय अधिकारी जांच करा सकते हैं। इस बावत जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह का कहना है कि मामला राजस्व विभाग से जुड़ा होने के कारण राजस्व विभाग को हस्तांतरित करने के लिए पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें