फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी

Wed, 16 Dec 2015 10:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव के आगमन के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्र में खाद व बीज की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए बालपुर, चौरी चौराहा, करनैलगंज बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। डीएओ ने बताया कि 31 खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें से 12 दुकानों पर बीज एवं खाद के नमूने लिए गये।
विज्ञापन


11 व्यापारियों को स्टाक बोर्ड, रेट बोर्ड व अभिलेख अपूर्ण के साथ-साथ रखरखाव सही न होने को लेकर कारण बताओं नोटिस दी गई है। एक सप्ताह के भीतर अनुचित जबाब न आने पर उनके लाइसेंस को निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व जिन लोगों की दुकानों से बीज व खाद के नमूने लिए गए थे उसमें से तीन के नमूने मानक के विपरीत मिले हैं जिनके विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। डीएओ ने बताया कि रबी की 80 फीसदी से अधिक की बोआई हो चुकी है तथा अब किसानों को सिंचाई के साथ यूरिया की आवश्यकता है जिसकी पर्याप्त उपलब्धता जिले में है।
विज्ञापन


सरकारी गोदामों के साथ ही लाइसेंसी दुकानदारों के पास यूरिया का भंडारण है। जिससे डीएपी व यूरिया की कमी नहीं है। लगाताभर दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि तरबगंज, मनकापुर, व गोंडा तहसील में छापेमारी के लिए टीमों का गठन किया गया है जो लगातार नमूनों को लेकर भंडारण की व्यवस्था को देखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें