फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसेरिया ग्राम पंचायत में मतदान आज

Wed, 16 Dec 2015 10:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बसेरिया ग्राम पंचायत के लोग गुरुवार को अपने गांव की सरकार चुनेंगे। ग्राम पंचायत में गुरुवार को मतदान कराने के लिए करनैलगंज ब्लॉक से बुधवार को चार पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


करनैलगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसेरिया में प्रधानी के चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने वहां के चुनाव को स्थगित कर दिया था। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने चुनाव कराने के लिए दोबारा अधिसूचना जारी की थी।

17 दिसम्बर को बसेरिया ग्राम पंचायत के चार बूथ पर सुबह 07:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। बुधवार को ब्लॉक से चार पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। ग्राम प्रधान पद 09 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए ग्राम पंचायत के वोटर मतदान करेंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक के रिटर्निंग अफसर विनय सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई है। 17 दिसंबर को गांव के चार बूथों पर मतदान होगा। मतदान को लेकर बूथों पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें