फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में चल रही डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं तीन पालियों में शांतिपूर्ण हो रही हैं। सोमवार को परीक्षा में क्रमश: 429, 683, 565 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयी परीक्षा में स्नातक स्तर पर वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, संस्कृत और उर्दू की परीक्षाएं संपन्न हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. वंदना सारस्वत ने बताया कि आंतरिक उड़ाका दल प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह सहित डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. जेबी पाल, डॉ. राम समुझ सिंह, डॉ. मंशाराम वर्मा, डॉ. जय शंकर तिवारी, लोहंश कल्याणी, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र एवं महिला प्रवेश द्वार की जिम्मेदारी डॉ. केएन पांडेय, डॉ. चमन कौर व डॉ. ममता शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई थी। इन उड़ाका दल के सदस्यों द्वारा प्रवेश के समय गेट पर और बाद में कमरों में सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें