फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 3,083 ने दिया सीटेट, 323 रहे अनुपस्थित

Sat, 07 Feb 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जीजीआईसी में सीटेट देकर निकलते अभ्यर्थी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) शनिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व निगरानी के बीच शुरू हो गई। पहले दिन सात केंद्रों पर पहली पाली में परीक्षा आयोजित हुई, इसमें पंजीकृत 3,406 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3,083 ने परीक्षा दी। 323 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें देखने को मिलीं। केंद्रों में प्रवेश से पहले सघन जांच की गई। सुबह 09:30 बजे से 12:00 बजे तक परीक्षा चली। नोडल अधिकारी अरुण मोरस ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत कराई जा रही है।
पहले दिन फातिमा स्कूल, नारायणा पब्लिक स्कूल, एम्स इंटर नेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज, एलबीएस डिग्री कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित हुई। गड़बड़ी रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए थे। प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। परीक्षार्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 19 केंद्रों पर दो पालियों में सीटेट का आयोजन होगा। कुल 7,680 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें