फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के 306 प्रतिभागियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
गोंडा के धानेपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों के साथ मेहनौन विधायक विनय कुमा - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। मुजेहना में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बीआरसी मुजेहना पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में विशिष्टि अतिथि के रूप में सहायक शिक्षा निदेशक विनयमोहन वन, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह, मुजेहना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, खंड विकास अधिकारी मुजेहना शिव कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के समक्ष मतवरिया और मुजेहना टीम के मध्य खो-खो का रोचक प्रदर्शन हुआ मुजेहना की टीम विजयी हुई। बीईओ मुजेहना रामराज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
खेल-कूद प्रतियोगिता के प्रथम 138, द्वितीय 138 व तृतीय 130 प्रतिभागियों को पुरस्कृत और सम्मानित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रखर व्यक्तित्व का विकास उच्च शिक्षा और स्वस्थ शरीर से है खेल में हार जीत नहीं प्रतिस्पर्धा का भाव होना चाहिए। इन सबको विकसित करने का सबसे आसान व अच्छा और शुलभ साधन है खेल। विशिष्ट अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक विनयमोहन वन ने प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य अच्छी शिक्षा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई एक-एक प्रतिभाओं को खोज निकालना और उन्हें आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

छात्रों एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि हम सबका उद्देश्य तभी पूरा हो सकता है जब आप सभी का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो और कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे एक-एक बच्चे को खोज कर विद्यालय पहुंचाना है। कोई भी बच्चा निर्धनता अथवा आर्थिक कमजोरी के कारण शिक्षा से वंचित ना रह जाय। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ल, राजकुमार शुक्ल, लखपत, रामजन्म वर्मा, रामसिंह, तोताराम पांडेय, कुलदीप सिंह कुलदीप आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें