गोंडा। एक महिला यात्री ने ट्रेन में बच्चा जना है। शनिवार को लोधियाना से समस्तीपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में करनैलगंज स्टेशन पर ही महिला को प्रसव पीड़ा तेज हुई। इसकी सूचना महिला के पति संतोष कुमार ने रेलवे को दी।
टीटीई ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस पर गोंडा जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे हॉस्पिटल के चिकित्सक रजनी मिश्रा व स्वास्थ्य कर्मियों ने ट्रेन में ही महिला का प्रसव कराया। बिहार प्रांत के जिला समस्तीपुर के ग्राम मोहम्मदपुर की निवासनी रूपा महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को जरूरी उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जो उसी ट्रेन से अपने घर चले गये।