फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से 30 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Tue, 14 Jul 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। लंबे समय से ओवरलोडिंग, बार-बार ट्रिपिंग और फीडरों के बंद होने की समस्या से जूझ रहे बेलसर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने वाली है। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए यहां पांच एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए फाउंडेशन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शुक्लगंज उपकेंद्र के अवर अभियंता आमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बिजली लोड के कारण उपकेंद्र पर दबाव बढ़ गया था। इसके चलते ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और कई बार फीडर बंद करने की नौबत आ जाती थी। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए शासन स्तर से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के बाद उपकेंद्र का लोड काफी हद तक कम हो जाएगा। इससे बेलसर और आसपास के क्षेत्रों के करीब 30 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं में भी काफी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें