फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अभियंता होंगे रिवर्ट

Sun, 09 Aug 2015 11:15 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीपाटन मंडल में पावर कॉपोरेशन में प्रभारी अवर अभियंता बने टीजी टू (टेक्नीशियन ग्रेड टू) जल्द ही फिर से अपने मूल पद पर रिवर्ट हो जाएंगे। इनकी जगह कॉर्पोरेशन स्तर से उन अभियंताओं को बिजलीघर की कमान सौंपी जाएगी। जिनका हाल ही में विद्युत सेवा आयोग में चयन हुआ है।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल में 27 बिजलीघर ऐसे हैं, जहां बिजलीघर का सारा काम प्रभारी अवर अभियंता बने टीजीटू ग्रेड के कर्मियों से लिया जा रहा है। जिसके लिए मंडल से 30 नए जेई की मांग कॉर्पोरेशन से की गई है।

देवीपाटन मंडल अंतर्गत आने वाले चार जिलों गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती में मौजूदा वक्त 60 बिजलीघर चालू हालत में है। जिन्हें चलाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के पास फुल फ्लेश चार्ज वाले बीटेक परीक्षा पास अवर अभियंताओं ही नहीं है।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए है क्योंकि कॉर्पोरेशन स्तर से काफी समय से अवर अभियंताओं की कोई भर्ती ही नहीं की गई। जिससे मजबूरी में पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन को मंडल के 27 बिजलीघरों के संचालन का काम टीजी टू ग्रेड के उन बिजलीकर्मियों से लेना पड़ रहा है, जो पहले लाइनमैन हुआ करते थे।

लेकिन हाल में पावर कॉर्पोरेशन के फुल फ्लेश चार्ज वाले बीटेक पास अवर अभियंताओं की भर्ती का रास्ता खोल दिए जाने से मंडल से 30 नए जेई की डिमांड कॉर्पोरेशन को भेजी गई है।

मुख्य अभियंता देवीपाटन मंडल हर्ष मुंशी का कहना है कि कॉर्पोरेशन स्तर से सूबे में 640 नए अवर अभियंताओं की भर्ती की जा रही है। जिसकी प्रक्रिया अगले एक-दो दिनों में  पूरी हो जाएगी। मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी का कहना है कि अगस्त महीने के अंत तक 30 नए जेई जैसे ही उन्हें मिलते हैं, प्रभारी अवर अभियंता बने सारे टीजीटू ग्रेड के कर्मियों को उनके मूल पद पर रिवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें