फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोड जाम करने पर 30 पर मुकदमा

Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। धनौली डिहवा गांव निवासी रंजीत भारती (45) की मंगलवार को मौत के बाद गोंडा-उतरौला मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने का मामला गरमा गया है। परिजनों समेत पांच नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोनी गुमटी चौकी प्रभारी का आरोप है कि रोड पर शव रखकर प्रदर्शन करने की वजह से करीब 25 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन से कटने से मौत की पुष्टि हुई है। प्रथमदृष्टया हत्या जैसी बात सामने नहीं आई है। इसके बावजूद परिजनों की मांग पर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। परिजनों के आरोपों के आधार पर हिरासत में लिए गए दुखहरण की सीडीआर निकलवाई जा रही है।
उधर, रोड जाम करने को लेकर सोनी गुमटी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार गंगवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि धनौली बाजार निवासी सदानंद उर्फ लकी मौर्य, साजन मौर्य, मुनीजर, बच्चू लाल, ननके मौर्य के अलावा रंजीत के परिजन व 25 अज्ञात लोगों ने रंजीत के शव को रोड पर रख दिया। साथ ही प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में गोंडा-उतरौला मार्ग 20 से 25 मिनट तक पूरी तरह बाधित रहा। आमलोगों को परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें